BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारातियों से भरी पिकअप पलटी…28 लोग घायल,11 की हालत गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 17, 2021

बारातियों से भरी पिकअप पलटी…28 लोग घायल,11 की हालत गंभीर



सूरजपुर। जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत टमकी गांव से बुधवार को बारातियों से भरी पिकअप पलटने से उसमें सवार 28 लोग लोग घायल हो गए। घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें 108 की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
विकासखंड अंतर्गत टमकी गांव से बुधवार को पिकअप में सवार होकर बाराती अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच सुबह 9 बजे मसनकी पुल के पास पिकअप का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। इससे उसमें सवार करीब 28 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आईं।
ग्रामीणों ने 108 को मदद के लिए फोन लगाया। तत्काल 108 मौके पर पहुंचा और ईएमटी ओमप्रकाश कुशवाहा व चालक फुलेंद्र यादव की मदद से घायलों को ओडग़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
घायलों में रतिराम पिता जयजीत 23 वर्ष, बोटो पिता रामप्रसाद 60 वर्ष, धानसाय पिता प्रेमसाय 15 वर्ष, कृष्ण कुमार पिता रामेश्वर 30 वर्ष, सोमरवार पिता जेठू राम 50 वर्ष, पूरन पिता बृजमोहन 70 वर्ष, दिलबोधन पिता हेमसाय 70 वर्ष, छोटू लाल पिता सोहन 48 वर्ष, वीरसाय पिता पुडू 55 वर्ष, रामलखन पिता विफन 21 वर्ष एवं धनसाय पिता प्रेमसाय 15 वर्ष शामिल हैं। ये सभी ग्राम जमड़ी, करदौनी व धौरपुर जनपद लुंड्रा सरगुजा के निवासी हैं। जिला हॉस्पिटल में भर्ती 4 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment